राष्ट्रीय पर्व पर स्टेडियम में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान...

चित्रकूट। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर में शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 05 अंतर्गत विजेता महिला खिलाड़ी एवं महिला मंगल दल तथा पीआरडी जवानों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सोनकर द्वारा महिला खिलाड़ियों को खेलों के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को अधिक से अधिक खेल में सहभागिता पर बल दिया। आगामी खेल कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र के प्रति योगदानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका और उनके द्वारा संचालित विभिन्न जन आंदोलनो के बारे में बताया। मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिला खिलाड़ियों को अवगत कराते हुए महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयाम के बारे में जानकारी देते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में चर्चा करते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनके उपयोग करने पर बल दिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आने वाले समय में युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा अयोजित होने वाले सांसदध्विधायक खेल स्पर्धा के बारे में भी चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपनी विधाओं एवम आयु वर्ग में युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण करने पर बल दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप खेल प्रशिक्षक अंगद यादव अख्तर हुसैन एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






