साइबर धोखाधड़ी से बचने के प्रति किया जागरुक
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय साइबर क्राइम के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद...
चित्रकूट। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय साइबर क्राइम के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में नोडल अधिकारी साइबर चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में एसआई राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षी अतुल मिश्रा व ललित सोनी ने सरधुवा इण्टर कालेज, एसआई अरमान आलम, आरक्षी आनन्द प्रताप सिंह ने आदर्श पब्लिक स्कूल पहाड़ी, एसआई प्रभुनाथ यादव, राहुल पांडेय व आरक्षी अमिल पाल, महिला आरक्षी दीपिका सिंह, निशा ने शारदा देवी इण्टर कॉलेज अकबरपुर, एसआई इमरान खाँ व आरक्षी लवकुश यादव ने महिला बालिका इण्टर कॉलेज राजापुर, महिला आरक्षी पूनम देवी व पल्लवी ने पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज कस्बा मऊ, एसआई राजेश कुमार व मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार ने सरदार पटेल इण्टर कॉलेज रैपुरा, एसआई सुभाष चन्द्र उपाध्याय व महिला आरक्षी पूनम ने प्राथमिक विद्यालय किहुनिया मारकुण्डी, थानाध्यक्ष बरगढ़ पंकज तिवारी व आरक्षी अश्वनी कुमार ने राजकीय इण्टर कॉलेज बरगढ़ में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छात्र, छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते हुये बचाव के उपाय बताये गये। बताया गया कि रोजगार देने का लालच देकर पैसे मागंने, लिंक के माध्यम से पैसे मांगने, फर्जी मैसेज के माध्यम, ऑनलाइन शापिंग की लिंक भेजकर पैसे निकालने, वीडियों कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करने, ब्लैकमेल, लॉटरी का लालच व परिचतों के नाम से पैसे मागने आदि साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहें। इसके लिए हेल्प लाइन 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।