आल्हा गायन, भजनों के सुरलहरो में डुबकी लगाते रहे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रमो के क्रम में पहाड़ी चित्रकूट की तुलसी संगीत मंडली के लीडर चन्द्रशेखर सिंह आदि ने राम नाम जप...

Mar 1, 2025 - 10:35
Mar 1, 2025 - 10:44
 0  2
आल्हा गायन, भजनों के सुरलहरो में डुबकी लगाते रहे दर्शक
फ़ाइल फोटो

रामलीला और रासलीला ने बांधा समां

चित्रकूट। सांस्कृतिक कार्यक्रमो के क्रम में पहाड़ी चित्रकूट की तुलसी संगीत मंडली के लीडर चन्द्रशेखर सिंह आदि ने राम नाम जप ले भवानी नाम जपते नारद ब्रह्म ज्ञानी, भरत चले चित्रकूट हो रामा राम को मनाने आदि भजनो को प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। धनंजय सिंह नटराज संगीत पार्टी ने आल्हा गायन कर श्रोताओं का मन मोहा। शीतला प्रसाद मिश्र आजमगढ़, सरला गुप्ता लखनऊ, डा विनीता सिंह, मानसी सिंह लखनऊ ने भजन गायन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। देर रात तक वृंदावन की रासलीला मंडली ने रामलीला और रासलीला का मंचन कर दर्शको को रोमांचित किया। संचालन महामंत्री डा करुणा शंकर द्विवेदी ने किया। इसके पूर्व अमित राणा बांदा ने जादू शो के माध्यम से दर्शको को हतप्रभ किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0