सीएम योगी आदित्यनाथ से अनिल देवरवा ने की मुलाकात

गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर में आगामी तुलसी जन्म जयंती महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार...

Jul 15, 2025 - 10:13
Jul 15, 2025 - 10:13
 0  3
सीएम योगी आदित्यनाथ से अनिल देवरवा ने की मुलाकात

तुलसी जयंती महोत्सव का दिया आमंत्रण पत्र, क्षेत्रीय समस्याओं से भी कराया अवगत

चित्रकूट/राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर में आगामी तुलसी जन्म जयंती महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी (देवरवा) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जनपद लौटे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल देवरवा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसी जन्मभूमि राजापुर में होने जा रहे विशाल तुलसी जन्म जयंती महोत्सव पर सम्मिलित होने के लिए पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस महोत्सव सहभागी बनने का पूर्ण प्रयास करेंगे। बताया कि मौसम साफ रहा तो मुख्यमंत्री इस पवित्र आयोजन में जरूर पहुंचेंगे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने तुलसी जन्म भूमि राजापुर के चौमुखी विकास के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। जिसमें उन्होंने राजापुर महेवा पुल से तुलसी जन्म कुटीर तुलसी मंदिर तक रिटर्निंग वॉल, सड़क व पार्किंग, तुलसी चौक का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण, राजापुर के समस्त मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण व निर्माण, शासकीय परिवहन बस अड्डा, बालिका इण्टर कॉलिज, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास घाट निर्माण सहित अन्य प्रमुख मांगे की। जिस पर मुख्यमंत्री ने तुलसी जन्मभूमि राजापुर के विकास के सभी प्रमुख बिंदुओं को जल्द धरातल पर लागू करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंग वस्त्र, श्रीरामचरितमानस और गोस्वामी तुलसीदास का चित्र भेंट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0