अपर आयुक्त ने मऊ तहसील, ब्लाक और नगर पंचायत का किया निरीक्षण
अपर आयुक्त (प्रशासन) अमरपाल सिंह ने गुरुवार को मऊ तहसील, विकासखंड और नगर पंचायत का निरीक्षण किया...
चित्रकूट। अपर आयुक्त (प्रशासन) अमरपाल सिंह ने गुरुवार को मऊ तहसील, विकासखंड और नगर पंचायत का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के लिए किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह ने तहसील के अभिलेखागार सहित कार्यालय का मुआयना किया। उन्होंने मऊ ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त हठवा की गौशाला और मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत निर्मित आवासों का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम मऊ रामऋषि रमन, एसडीएम न्यायिक पूजा गुप्ता, तहसीलदार रामसुधार, नायब तहसीलदार पारुल सिंह, बीडीओ ओम प्रकाश, अधिशासी अधिकारी भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
