एएसपी ने की साइबर अपराधों की समीक्षा

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने पुलिस कार्यालय में थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों के कार्यों का मूल्याकंन...

Sep 1, 2025 - 11:08
Sep 1, 2025 - 11:09
 0  3
एएसपी ने की साइबर अपराधों की समीक्षा

चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने पुलिस कार्यालय में थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों के कार्यों का मूल्याकंन कर डीजी परिपत्र संख्या 32 में दिये गये निर्देशों के सम्बन्ध में बताया। वित्तीय अपराध सम्बन्धित शिकायतें जिसमें गम्भीर संज्ञेय अपराध, प्रकाश में आए गैंग्स, कॉल सेन्टर्स से संगठित अपराध, धनराशि का फ्राड, सोशल मीडिया अपराध सम्बन्धित शिकायतें आपत्तिजनक कन्टेन्ट, फर्जी वेबसाइट, फर्जी लिंक, विविध व गैर साइबर अपराध सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर साइबर पीड़ितों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें।

एएसपी ने ने साइबर अपराध से सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन किया। साथ ही समस्त कर्मियों को थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों को दर्ज करने एवं हेल्प डेस्क पर उपलब्ध रजिस्टर, शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं प्राप्त प्रकरणों के अद्यतन अभिलेखों के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0