पुलिस पेंशनरो की एएसपी ने जानी समस्याएं

अपर एसपी सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई...

Aug 12, 2025 - 14:09
Aug 12, 2025 - 14:10
 0  1
पुलिस पेंशनरो की एएसपी ने जानी समस्याएं

चित्रकूट। अपर एसपी सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई। जिसमें समस्याओं पर चर्चा की गई तथा अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग करके कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने के लिए सभी पेशनर्स को कहा गया। साथ ही पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की जानकारी दी गयी। पेंशनर्स के लिए कानूनी सहायता या शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी सांझा की गयी। पेंशनर्स को अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करने का अवसर दिया गया एवं उनके समस्याओं को नोट कर समाधान के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बैठक के माध्यम से पुलिस पेंशनर्स के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0