अग्नि पीड़ितों से एडीजी-डीआईजी ने मिलकर मदद का दिया भरोसा
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन व पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा ने थाना सरधुवा...

भोजन व रहने के लिए कराया इंतजाम
चित्रकूट। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन व पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा ने थाना सरधुवा अन्तर्गत ग्राम भदेदू में भीषण अग्नि दुर्घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने राहत कार्य के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस. ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह की मौजूदगी में थाना सरधुवा अन्तर्गत ग्राम भदेदू में भीषण अग्नि दुर्घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जले सभी घरों को देखा। बच्चों व बुजुर्गों को भोजन खिलाकर रहने का इतंजाम कराया। अग्निकाण्ड से प्रभावित घरों का राजस्व टीम से मुआयना कराकर शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा देने के लिए बताया गया। हर संभव मदद का भरोसा दिया। आग मे कुल 31 घर प्रभावित हुए हैं। केवल एक गौवंश के अलावा कोई पशुहानि और जनहानि नहीं हुई है। सीडीओं एवं एडीएम के नेतृत्व में राहत कार्य जारी है।
What's Your Reaction?






