भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

भगवान विष्णु के 24वें अवतार भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव अवसर पर मंगलवार को जायसवाल-शिवहरे समाज...

Oct 29, 2025 - 10:39
Oct 29, 2025 - 10:39
 0  20
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

चित्रकूट। भगवान विष्णु के 24वें अवतार भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव अवसर पर मंगलवार को जायसवाल-शिवहरे समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गईं। इस दौरान जायसवाल-शिवहरे समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर एवं लोगों को मिष्ठान वितरण कर जन्मोत्सव मनाया। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

जिला मुख्यालय कर्वी स्थित गंगा प्रसाद जायसवाल संयोग सदन सभागार में भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण कर हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें जायसवाल-शिवहरे समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम राय ने कहा कि सत्ता ही राज, समाज और सभ्यता की नियामक है, वह यदि अपने राजधर्म से संचालित है तो संस्कृति समाज और सभ्यता में संतुलन बना रहेगा तथा यदि राजधर्म में ही विचलन या विखंडन है तो विकृतियां अपना जंगल उगा लेंगी। कहा कि विगत 11 वर्षों से लगातार जनपद के जायसवाल-शिवहरे समाज के लोगों द्वारा युवा मंच के माध्यम से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिजेश जयसवाल एडवोकेट ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन कलचुरी राजवंश के संस्थापक है। सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। जायसवाल-शिवहरे समाज के अध्यक्ष एमपी जायसवाल ने कहा कि अपनी ऊर्जा को वर्गों-उपवर्गों में बाटकर क्षीण न करें बल्कि ऊर्जा को इसी मंच में संगठनात्मक संरचना विकास को समर्पित कर सहभागी होकर समाज की एकता को बढ़ाते हुए अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को कायम रखें। युवा मंच अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन सभी को स्थिरता, संतुष्टी, दानशीलता व दयालुता प्रदान करें। महामंत्री डॉ प्रदीप जायसवाल और गौरेन्द्र शिवहरे ने कहा कि महापुरुषों की जयंती भारतीय दर्शन का सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल और नमन जायसवाल द्वारा किया गया। इस दौरान जायसवाल-शिवहरे समाज के 21 समाजसेवियों को को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, मोनज शिवहरे, भगवानदीन जायसवाल, उमेश जायसवाल, जय नारायण जायसवाल, आनंद जायसवाल, आशीष जायसवाल, गोलू जायसवाल, छोटू जायसवाल, ललित जायसवाल, अशोक जायसवाल, नत्थू जायसवाल, अरविन्द शिवहरे, श्रीप्रकाश आर्य, सुनील जायसवाल, गणेश जायसवाल, शैलेंद्र शिवहरे, संजय जायसवाल, मोनज जायसवाल, संजय जयसवाल, जानकीशरण शिवहरे, सूरज जायसवाल, पप्पू जायसवाल, सौरभ जयसवाल, अभिषेक जायसवाल, अजय जायसवाल, जानू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार राजापुर में भी जायसवाल समाज के तत्वावधान में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दीपक जायसवाल, सभासद शंकर दयाल जायसवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, अंकित जायसवाल, आदित्य जायसवाल, संदीप जायसवाल, राजू जायसवाल, कल्लू जायसवाल, संजय जायसवाल, राजा जायसवाल, जागेश्वर प्रसाद जायसवाल, अन्नू जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, शिवम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0