प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में प्रयागराज से आने वाले वाहनों का रेला लगातार 24 घंटे में अधिक बढ़ गया है। मंगलवार...

Feb 19, 2025 - 10:30
Feb 19, 2025 - 10:31
 0  1
प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

धनुष चौराहा से शिवरामपुर कस्बे तक वाहनों का रेला, 24 घंटे में करीब 25 हजार से अधिक वाहन पहुंचे धर्मनगरी

चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में प्रयागराज से आने वाले वाहनों का रेला लगातार 24 घंटे में अधिक बढ़ गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में वाहन धर्मनगरी पहुंचे। राष्ट्रीय राजामार्ग सहित कर्वी राजापुर मार्ग में कई स्थानों में जाम लगा रहा। सुबह चार बजे से वाहनों का आना शुरु हो गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। वाहनों की अधिक भीड़ नहीं बढ़े इसके लिए बीच-बीच में वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया गया। 25 हजार से अधिक वाहन धर्मनगरी क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी। वही धर्मनगरी के तीर्थ स्थानों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। 

मंगलवार को प्रयागराज से वाहनों का काफिला सुबह चार बजे से आने का सिलसिला शुरू हो गया। एक घंटे में लगभाग 12 सौ से अधिक वाहन गुजरे। जिसमें कार के साथ ही बड़ी संख्या में बसे शामिल रही। जिले के बरगढ़, मऊ, रैपुरा सहित जिला मुख्यालय में वाहनों का कई बार जाम लग गया। शहर के धनुष् चौरहा से लेकर शिवरामपुर कस्बे तक लगभग 10 किमी तक जाम लगा रहा। ऐसा लग रहा था प्रयागराज में मौजूद सारे वाहन झांसी मिर्जापुर मार्ग से आ रहे हैं। प्रागराज से आए यात्रियों ने बताया कि सुबह 8 बजे प्रयागराज से निकले थे। दोपहर दो बजे चित्रकूट पहुचे हैं। बताया कि शंकरगंढ से लेकर चित्रकूट तक वाहनों का काफिल लगातार चल रहा है। बीच-बीच में कई स्थानों में जाम भी लगा जाता है। इसी दौरान आसपास की दुकानों से खाने पीने की सामग्री खरीद लेते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0