महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया...

Feb 18, 2026 - 10:03
Feb 18, 2026 - 10:03
 0  3
महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

छात्र, छात्राओं समेत शिक्षकों ने किया रक्तदान

चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 11 शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा राजेश कुमार पाल और रक्त बैंक प्रभारी डा अजय द्विवेदी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्त बैंक प्रभारी ने कहा कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। चित्रांश द्विवेदी, शिवमूरत, मन देवी, विष्णु कुमार, शहाना, धीरज कुमार, आशीष व विष्णु के अलावा शिक्षक डा गौरव पांडेय, डा वंशगोपाल, डा अमित सिंह ने रक्तदान किया। इस मौके पर डा सीमा कुमारी, डा धर्मेन्द्र सिंह, शोभा देवी, विशाल कुमार, संदीप, शंकरदीन, अशोक, बलराम, सुजीत आदि मौजूद रहे। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0