मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत परिणय सूत्र में बंधे 55 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शान्ती देवी इंटर कालेज पहाड़ी में 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह...

Mar 26, 2025 - 10:49
Mar 26, 2025 - 10:50
 0  2
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत परिणय सूत्र में बंधे 55 जोड़े

मंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र-उपहार

चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शान्ती देवी इंटर कालेज पहाड़ी में 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पंचायत राजापुर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, पूर्व एसडीएम चुनकूराम पटेल, प्रबंधक सुनील कुमार पटेल, प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी व द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गणेश जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण  कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया। बताया कि 56 जोड़ों में मुस्लिम धर्म रीतिरिवाज से एक जोडे का विवाह संपन्न कराया गया। मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने वर वधू को विवाह प्रमाण पत्र, सामग्री वितरित किया। गायत्री शक्तिपीठ के उपाचार्यो ने विधिविधान से विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी संजय पांडेय तथा एडीओ पंचायत भूपेंद्र द्विवेदी ने भोजन व्यवस्था का भ्रमण कर जायजा लिया। वैवाहिक कार्यक्रम में एडीएम उमेश चन्द्र निगम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रीता सिंह, एडीओ कोआपरेटिव मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0