240 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, दिए गए उपहार
समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय रामायण मेला...

चित्रकूट। समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 240 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर संजीव मिश्रा, निवर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख कर्वी प्रतिनिधि गुलाब सिंह पटेल आदि ने भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। विधायक ने कहा कि सभी विकासखंडों, नगर निकायों से 240 जोड़ों की शादियां हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपस्थित सभी वर, वधू को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए चलाई गई है। इसके पहले कोई भी सरकारें इस पर कार्य नहीं करती थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उनका भी अधिक से अधिक लाभ लें। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपना को साकार किया है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि नवविवाहित 240 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिसमें बौद्ध धर्म रीत रिवाज के अंतर्गत 20 जोड़ा का विवाह संपन्न हुआ। वर वधू को विवाह प्रमाण पत्र, सामग्री वितरित कर आशीर्वाद दिया गया। गायत्री शक्तिपीठ के उपाचार्यो ने विधिविधान से विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। सब रजिस्ट्रार राजेश सिंह तथा मऊ अमित श्रीवास्तव ने वर वधुओं का वैवाहिक पंजीकरण किया। इस मौके पर एडीएम उमेश चन्द्र निगम, सदर एसडीएम पूजा साहू, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी राजकमल, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा, जिला प्रोवेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व वर-वधू के परिवारिकजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






