20 वरिष्ठ नागरिको को किया गया सम्मानित

वरिष्ठ जनों के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्व विद्यालय द्वारा नगर के सामाजिक चिंतक स्व...

20 वरिष्ठ नागरिको को किया गया सम्मानित

चित्रकूट। वरिष्ठ जनों के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्व विद्यालय द्वारा नगर के सामाजिक चिंतक स्व बल्देव प्रसाद अग्रवाल स्मृति में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें 75 वर्षीय 20 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र मौजूद रहे। अध्यक्षता डीसीबी अध्यक्ष एवं आयुष्मान वानप्रस्थ विश्व विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुषमा सिंह एवं प्रमिला सिंह उपस्थित रही। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य लल्लूराम शुक्ला सहित पूर्व प्रवक्ता राम नरेश सिंह, राम नरेश द्विवेदी, गिरजा शरण सिंह, अवध बिहारी पाण्डेय, जगत पाल सिंह, सुभाष द्विवेदी, राम प्रसाद, भोला प्रसाद गौतम, राम गोपाल सिंह, राम खेलावन सिंह, शिवाली त्रिपाठी, कोदू राम, उर्मिला अग्रवाल, रामसजीवन सोनी, गुलजार सिंह, विंदा प्रसाद विश्वकर्मा, उमेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह दृष्टि संस्थान परिसर में आयोजित हुआ। सभी का स्वागत दृष्टि के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने किया। समारोह में मुख्य रूप से शिव शंकर शुक्ला, राजेश दुबे, अनीता सिंह, मनोज द्विवेदी, पंकज दुबे, बसंत लाल, अभिमन्यु सिंह, दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर दृष्टि की बालिकाओं ने गीत संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक हीरालाल सोनी ने किया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0