159 किग्रा सरसो तेल, 390 किग्रा बेसन नष्ट कराया

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका...

Mar 12, 2025 - 10:15
Mar 12, 2025 - 10:17
 0  20
159 किग्रा सरसो तेल, 390 किग्रा बेसन नष्ट कराया

छह नमूने भरे

चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के निर्देश पर होली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत कर्वी तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को छह नमूने जाँच के लिए संग्रहित किए। 159 किग्रा सरसो तेल सीज किया गया। 390 किग्रा बेसन अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। संग्रहित किये गये सभी नमूनों को जाँच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, विनय कुमार, प्रमोद कुमार सोनकर मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड भरेगा बीडा से विकास की रफ्तार, 200 एकड़ में बनेगा फार्मा पार्क : मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0