27 वीं वार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को खून से खत लिखकर बुंदेलों ने मनाई आल्हा जयंती

वीर आल्हा के 882वें जन्मोत्सव पर आज बुंदेलों ने 27वीं बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खून से खत लिखे एवं कहा कि..

27 वीं वार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को खून से खत लिखकर बुंदेलों ने मनाई आल्हा जयंती

महोबा, 

वीर आल्हा के 882वें जन्मोत्सव पर आज बुंदेलों ने 27वीं बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खून से खत लिखे एवं कहा कि यदि आप फिलहाल बुंदेलखंड राज्य नहीं बनाना चाहते तो कम से कम हमारे क्षेत्र की मरणासन्न स्वास्थ्य सेवाएं ही ठीक करवा दीजिए। जिला अस्पताल में करोड़ों की जांच मशीनें सिर्फ इसलिए धूल फांक रही हैं क्योंकि उनको कोई चलाने वाला नहीं है। इससे पूर्व आल्हा चौक पर बुंदेलों ने केक काटा एवं मजदूरों को भी खिलाया।

यह भी पढ़ें - महोबा : प्रशासनिक लापरवाही से सैकड़ो टन अनाज बदइंतजामी की भेंट चढ़ा

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि महोबा से 10 किलोमीटर दूर दिसरापुर गांव में सन 1140 में दसराज व देवला के घर जन्मे आल्हा और ऊदल चंदेल राजा परमाल के सेनापति थे। उनकी वीरता के किस्से आमजन जगजाहिर हैं। दोनों ने 52 लड़ाइयां जीती जिनका विस्तृत वर्णन आल्हा खंड में मिलता है। लेकिन अब आल्हा ऊदल की सभी निशानियां मिटती जा रही हैं।

उनको बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा। महामंत्री डा. अजय बरसैया ने कहा कि आल्हा की जन्मस्थली दिसरापुर को आदर्श गांव घोषित किया जाए। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पांडेय ने कहा कि महोबा में आल्हा म्यूजियम बनाया जाए जिसमें उनके जन्म से लेकर उन सभी 52 लड़ाइयों का सजीव चित्रण किया जाए जो उन्होंने जीती थी। गुरू गोरखनाथ के कहने पर ही आल्हा ने दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान को प्राणदान दिया था और संन्यास ले लिया था। इस मौके पर सुधीर दुबे, डा. देवेन्द्र पुरवार, डा. प्रभु दयाल, मुन्ना जैन, गया प्रसाद, सुरेश बुंदेलखंडी, सुरेन्द्र शुक्ला, हरिओम निषाद, राम किशन सेन व प्रेम चौरसिया समेत तमाम लोगों ने खत लिखने के लिए अपना खून दिया।

यह भी पढ़ें - अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस करने की तैयारी, फूटे विरोध के स्वर

यह भी पढ़ें - भारत में पहली बार 31 मई को सभी ट्रेनों के पहिए एक साथ थम जायेंगे ?

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2