केन और यमुना नदियों का जलस्तर घटने की ओर, प्रशासन सतर्क
जिले से गुजरने वाली केन और यमुना नदियों के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है...

बांदा। जिले से गुजरने वाली केन और यमुना नदियों के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। दोनों ही नदियों का स्तर अभी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है, लेकिन प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
यह भी पढ़े : यूपी बोर्ड ने जारी किया परीक्षा शुल्क व आवेदन तिथि का विस्तृत कार्यक्रम
केन नदी का जलस्तर 96.70 मीटर पर
भूरागढ़, बांदा स्थित गेज साइट पर मंगलवार दोपहर 12 बजे केन नदी का जलस्तर 96.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। नदी में इस समय 31,488 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है और जलस्तर में गिरावट का रुझान देखा गया है।
गौरतलब है कि केन नदी का चेतावनी स्तर 103.00 मीटर तथा खतरे का निशान 104.00 मीटर है, जबकि अब तक का उच्चतम जलस्तर (H.F.L.) 113.29 मीटर दर्ज किया गया है।
यमुना नदी का जलस्तर 94.57 मीटर पर
वहीं चिल्लाघाट, बांदा स्थित यमुना नदी की गेज साइट पर जलस्तर मंगलवार दोपहर 94.57 मीटर मापा गया है। जलस्तर में गिरावट का क्रम यहां भी जारी है।
यमुना का चेतावनी स्तर 99.00 मीटर और खतरे का निशान 100.00 मीटर है, जबकि इसका उच्चतम रिकॉर्डेड जलस्तर 105.16 मीटर रहा है।
यह भी पढ़े : गूगल ने शुरू की AI आधारित न्यूज़ समरी फीचर की टेस्टिंग, पब्लिशर्स की बढ़ी चिंता
हालांकि दोनों नदियाँ इस समय खतरे के स्तर से काफी नीचे हैं, फिर भी जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग स्थिति पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं। संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?






