40 एमएम की पथरी से जूझ रही इस मासूम को मिला नया जीवन

जिले से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और दिव्यांग 10 वर्षीय बच्ची के...

Feb 18, 2026 - 14:02
Feb 18, 2026 - 14:04
 0  10
40 एमएम की पथरी से जूझ रही इस मासूम को मिला नया जीवन

बांदा। जिले से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और दिव्यांग 10 वर्षीय बच्ची के मूत्राशय (पेशाब की थैली) से 40 एमएम की बड़ी पथरी निकालकर डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया।

बबेरू क्षेत्र की रहने वाली शिवानी (10 वर्ष), पिता जय प्रकाश, पिछले कई दिनों से असहनीय दर्द से परेशान थी। बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपनी तकलीफ ठीक से बता नहीं पाती थी, लेकिन लगातार रोने और बेचैनी से परिजन चिंतित थे।

शिवानी के बाबा अर्जुन ने बताया कि उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा के सर्जरी विभाग में दिखाया गया, जहाँ डॉ. अनूप कुमार सिंह ने गंभीरता को समझते हुए तुरंत भर्ती कर जांच कराई।

जांच में पता चला कि बच्ची के मूत्राशय में 40 एमएम की बड़ी पथरी है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक पथरी निकाल दी। ऑपरेशन के बाद अब बच्ची की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।

बच्ची की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एस. के. कौशल ने सरकारी शुल्क भी माफ कर दिया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। इस सफल ऑपरेशन में डॉ. अनूप कुमार सिंह के साथ डॉ. श्रेया, एनेस्थीसिया टीम से डॉ. प्रिया दीक्षित और उनकी टीम मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0