स्मार्ट मीटर पर बढ़ती शिकायतों को लेकर मंत्री ने ली बैठक, त्वरित समाधान के निर्देश

राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद...

Apr 18, 2026 - 18:23
Apr 18, 2026 - 18:24
 0  23
स्मार्ट मीटर पर बढ़ती शिकायतों को लेकर मंत्री ने ली बैठक, त्वरित समाधान के निर्देश

गलत बिलिंग व तकनीकी दिक्कतों पर जताई नाराजगी, जागरूकता अभियान और विशेष कैंप लगाने के आदेश

बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा उठाई गई शिकायतों—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों—पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कई उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिसे दूर करना आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। इन कैंपों में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पारदर्शी और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी।

बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी अभियंता, जेई तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0