बांदा: गवर्नमेंट लाइब्रेरी प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान बनी,36 हजार बुक्स का भंडार
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय में बना राजकीय पुस्तकालय वरदान बना है। खासकर ...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय में बना राजकीय पुस्तकालय वरदान बना है। खासकर उन छात्र छात्राओं के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। जिनकी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जो महंगी किताबें खरीद कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्र इसी पुस्तकालय में आकर अध्ययन करते हैं, जिन्हें ऑनलाइन पुस्तकें भी पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- व्यवसायिक केन्द्र के संचालकों की डीएम ने ली क्लास,दिये ये निर्देश
जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के दाहिनी तरफ राजकीय पुस्तकालय स्थापित है। पहले यहां पर्याप्त पुस्तकें व सुविधाएं न होने के कारण छात्र-छात्राएं इस पुस्तकालय में नहीं आते थे। तब छात्र-छात्राओं की मांग के अनुरूप पुस्तकालय को महानगरों की तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया। यहां ऑनलाइन तैयारी करने वाले छात्रों के लिए वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही पूरे पुस्तकालय को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। इसके अलावा यहां एसी भी लगाए गए हैं ताकि पढ़ाई का माहौल बना रहे। पुस्तकालय को ई न्यूज़ पेपर मशीन भी मुहैया कराई गई है। पुस्तकालय में इस समय 36 हजार किताबों का बड़ा साहित्य संग्रह है। इसमें हिंदी अंग्रेजी व साहित्य के अलावा वेद और पुराणों का भी संग्रह है।
यह भी पढ़ें- इस युगल की शादी में लगा दी गई बंदिशे, फिर भी अमर हो गई लव स्टोरी
यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं दूरदराज क्षेत्र से आते हैं। रोशनी साहू, व अंशिका एमएससी (जेई) व नेट की तैयारी कर रहीं हैं। इन्होंने बताया कि हम पिछले 6 माह से परीक्षा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यहां पढ़ने का माहौल है। हमें दैनिक अखबार समेत मासिक पत्रिकाएं पढ़ने को मिल रही है। इनका यह भी कहना है कि किताबें लेना आसान है पर पढ़ाई का माहौल मिलना बड़ा मुश्किल है। जो उन्हें राजकीय पुस्तकालय में मिल रहा है। छात्रों के मुताबिक यहां वाईफाई लगने से सिलेबस के मुताबिक ऑनलाइन पढ़ाई करना भी आसान हो गया है।
यह भी पढ़ें- अभिनव प्रयोगःनालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान इस तरह रोक लिया जायेगा
इस बारे में राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी सुशील सिंह गौतम ने बताया कि पुस्तकालय में छात्र छात्राओं के लिए पढ़ाई का माहौल बनाया गया है। पढ़ाई करते समय कोई एक दूसरे से बातचीत नहीं करता है। जिससे यहां शांति पूर्ण माहौल है। इस समय तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा नए संस्करणों की मांग की जा रही है। जिसकी डिमांड शासन को भेजी गई है।
What's Your Reaction?






