बाँदा : 7 राज्यो के क्षेत्रीय किसान मेला में मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से उत्तर भारत क्षेत्र हेतु ‘क्षेत्रीय किसान..

बाँदा : 7 राज्यो के क्षेत्रीय किसान मेला में मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से उत्तर भारत क्षेत्र हेतु ‘क्षेत्रीय किसान मेला 2021’ का आयोजन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा द्वारा 20-22 फरवरी, 2021 मे प्रस्तावित है।

इस मेला मे उत्तर भारत के सात राज्यो उप्र, पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, जम्मू काश्मीर, उत्तराखण्ड व नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व रहेगा।

इस मेले मे मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंत्री  कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान  सूर्यप्रताप शाही की अध्यक्षता मे क्षेत्रीय किसान मेला 2021 के तैयारियों से संबन्धित बैठक मे यह प्रस्ताव रखा गया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : 50 साल बाद जब शहीद का बक्सा खुला तो आंख भर आयी

बैठक मे प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी कृषि विश्वविद्यालय, बांदा के कुलपति डा. यू.एस. गौतम के अलावा प्रदेश के पशु पालन, कृषि, उद्यान, मत्स्यपालन, व अन्य संबन्धित विभागो के निदेशक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा.यू.एस. गौतम ने बताया कि विश्वविद्यालय में हर स्तर से मेले से संबन्धित तैयारिया जोर शोर से चल रही है। निश्चित तौर इस क्षेत्र तथा विश्वविद्यालय के लिये एक बहुत बडा आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये विश्वविद्यालय परिवार का हर एक सदस्य अपना सम्पूर्ण प्रयास करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। 

यह भी पढ़ें - झाँसी : दिनदहाड़े बदमाश झपट्टा मारकर ले उड़े रुपयों से भरा थैला

मेला का मुख्य विषय ‘‘उन्नत कृषि-आत्मनिर्भर भारत’’ है। तीन दिवसीय मेला में राष्ट्रीय महत्व के कृषि तकनीकी सत्रों के अलावा विभिन्न कृषि प्रतियोगिताओं व एक वृहद कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय कृषि शोध संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, निवेश उत्पादक व विपणन संस्थायें, स्वयं सेवी संस्थाओं, भारत सरकार व प्रदेश सरकारों के कृषि एवं प्रसार विभागों के लगभग 200 स्टाल प्रदर्शित किये जाने की योजना है। सातों प्रदेशों से लगभग 10000-12000 कृषकों की सहभागिता होगी। 

यह भी पढ़ें - झाँसी : पंचायत चुनाव में वोट खरीदने वालों का वहिष्कार करेंगी जल सहेलियां

मेला आयोजन सचिव डा. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेला से संबन्धित गठित विभिन्न समितियों द्वारा कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। समिति को कार्य करने मे किसी भी समस्या का समाना न करना पडे इसके लिये लगभग प्रतिदिन समीक्षा बैठक भी की जा रही है।

मेले के प्रचार प्रसार हेतु गठित समिति के अध्यक्ष डा. बी.के. गुप्ता ने बताया कि मेले के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। डा. गुप्ता ने बताया कि मेले मे लगने वाली प्रदर्शनी, स्टाल तथा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ मे कृषको की सहभागिता बढ सके इसके लिये विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है।

बुन्देलखण्ड के सभी सात जिलो मे कृषि विज्ञान केन्द्रो के माध्यम से बैनर लगा कर तथा पम्पलेट बाटकर तथा कृषको से सम्पर्क स्थापित कर जानकारी दी जा रही है इसके अलावा शोसल नेटवर्किंग द्वारा जिसमे फेसबुक, व्हाटसप ग्रुप, टवीटर तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की जा रही है। स्टाल लगाने हेतु विश्वविद्यालय के संबन्धित प्राध्यापक से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : 21 शहीद स्मारकों पर शहीदो को दी गई श्रृद्धान्जलि,पूर्व सैनिकों का सम्मान

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1