पांच दिन के आंदोलन के बाद प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन, अभाविप ने आंदोलन किया समाप्त

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद..

Oct 2, 2026 - 18:57
Oct 2, 2026 - 19:05
 0  9
पांच दिन के आंदोलन के बाद प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन, अभाविप ने आंदोलन किया समाप्त

महिला छात्रावास समेत जेएन कॉलेज की समस्याओं के समाधान की तय हुई समयसीमा

बांदा। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा पांच दिनों से चलाया जा रहा आंदोलन शुक्रवार को प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। पांचवें दिन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने स्वयं अभाविप कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ज्ञापन लिया।

अभाविप ने महाविद्यालय में 17 वर्षों से निर्मित महिला छात्रावास का संचालन, जर्जर भवनों की मरम्मत, खेल मैदान में बाउंड्रीवाल, खेल सामग्री की जांच व उपलब्धता, पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की व्यवस्था, परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण, छात्र-छात्राओं के प्रसाधन तथा कक्षाओं के नियमित संचालन समेत विभिन्न मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

प्रशासन की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन के अनुसार महिला छात्रावास का संचालन 1 नवंबर तक, प्रशासनिक एवं अन्य समितियों का गठन 4 अक्टूबर, समय-सारिणी का प्रदर्शन 7 अक्टूबर, प्रसाधन एवं कक्षाओं की व्यवस्था 17 अक्टूबर तथा परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण 25 अक्टूबर तक पूरा किए जाने की समयसीमा निर्धारित की गई है। वहीं खेल सामग्री की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई 3 नवंबर तक तथा खेल मैदान की बाउंड्रीवाल का निर्माण तीन माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

अभाविप के बांदा जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत एवं शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पांच दिनों तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया। प्रशासन द्वारा मांगों पर कार्रवाई के लिए लिखित समयसीमा दिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अभाविप निर्धारित समय में कार्यों के क्रियान्वयन की अपेक्षा करती है और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सहयोग एवं संवाद जारी रखेगी।

आंदोलन के दौरान शिवम पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, कमल रंजन, अभिषेक अग्रहरि, राहुल द्विवेदी, गोविंद तिवारी, स्नेहा नामदेव, अभय साहू, रामेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र दीक्षित, युवराज सिंह, प्रवीण, ओम सिंह, अक्षय मिश्रा, अभय सोनी, हिमांश श्रीवास, हर्ष, दिलीप यादव, अंश पुष्पक, अम्मू अवस्थी, दुर्गेश, अम्ब्रिका, शिवम, निखिल, सुरभि, शैलेंद्र लोधी, अंशिका, समीर सिंह, पूनम, प्रीति, रूपाली, रीता, हिमांशी, अंकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0