काली पट्टी बांधकर भाजपाईयों ने निकाला मौन जुलूस

भारतीय जनता पार्टी ने कर्वी, मानिकपुर, राजापुर तहसील स्तर पर गोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस सरकार के...

काली पट्टी बांधकर भाजपाईयों ने निकाला मौन जुलूस

चित्रकूट(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी ने कर्वी, मानिकपुर, राजापुर तहसील स्तर पर गोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस सरकार के दौरान लगाए गए आपातकाल का विरोध जताया। इसके पूर्व भाजपाईयों ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन किया। गोष्ठी के पश्चात कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तीनो तहसीलो मे सामूहिक रुप से मौन जुलूस निकाला।

यह भी पढ़े : पौधे रोपित कर पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

कर्वी व मानिकपुर तहसील मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि आज जो संविधान बचाने की दुहाई दे रहे है वहीं इंदिरा गांधी ने अपने अवैध निर्वाचन के निरस्त होने के कारण देश को आपातकाल के अंधेरे में झोक दिया था। देश की मीडिया, न्याय पालिका को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसका विरोध करने वालो को जेल मे भेजने का काम किया गया।  उस समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए काँग्रेस के विरोध में पूरा देश खडा हो गया था।

यह भी पढ़े : आकांक्षी ब्लाक के ग्राम खुटहा से संपूर्णता अभियान का किया शुभारंभ

इसी प्रकार राजापुर तहसील में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या ही है आपातकाल। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर लोकतंत्र को बंधुआ बनाने की बदनीयत से आपातकाल लगाया था। कांग्रेस ने 90 से अधिक बार चुनी हुई सरकारों को अलोकतांत्रिक तरीकों से बर्खास्त किया है। क्या यह लोकतंत्र की हत्या नही है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि आपातकाल के विरोध में जब सक्रिय थे तो नवयुवक थे। कांग्रेस के उत्पीड़न, प्रताड़ना को झेलकर मीसा कानून के तहत जेल में बंद रहे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनेको लोगों ने संकल्पित प्रयास किए।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश के 13 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, भोपाल-इंदौर में भी गिरेगा पानी

चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस और इंदिरा गांधी व गांधी परिवार के खिलाफ कुछ भी बोलना अपराध था। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, गुलाब पटेल, विनोद द्विवेदी, मधुरेन्द्र प्रताप, भागवत त्रिपाठी, कर्वी नगर संयोजक रवि गुप्ता, मानिकपुर के सयोजक विनोद द्विवेदी, राजापुर सयोजक मधुरेन्द्र प्रताप, मुन्ना करवरिया, ब्रजेश पांडेय, महेन्द्र कोटार्य, तीरथ तिवारी, अखिलेश रैकवार, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0