भाजपा ने निकाय चुनाव में मालती बासु समेत इन प्रत्याशियों को बनाया उम्मीदवार

जनपद की दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए भारतीय जनता पार्टी.....

Apr 23, 2023 - 15:15
Apr 23, 2023 - 15:43
 0  1
भाजपा ने निकाय चुनाव में मालती बासु समेत इन प्रत्याशियों को बनाया उम्मीदवार

बांदा जनपद की दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद नामांकन के अंतिम दिन के 1 दिन पहले अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। सबसे ज्यादा घमासान नगर पालिका बांदा में था। जहां मिष्ठान व्यवसायी रामकिशन वासु की पत्नी मालती गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि अतर्रा नगर पालिका परिषद के लिए संगीता निराला उम्मीदवार होंगी।

यह भी पढ़े - प्रेमी युगल का रिश्ता परिवार को नहीं था मंजूर, दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

malti basu banda news, nagar palika banda bjp

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष और प्रसिद्ध मिष्ठान व्यवसाई रामकिशन गुप्ता बासुकी पत्नी मालती गुप्ता का नाम शामिल है। रामकिशन बासु नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हो पाई थी।

इसी तरह भाजपा ने अतर्रा नगर पालिका से संगीता निराला को चुनाव मैदान में उतारा है। यह अतर्रा मंडल अध्यक्ष वेद निराला की पत्नी है। इसी तरह जिले की छह नगर पंचायत सीटों के अध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें नगर पंचायत नरैनी नीलम वर्मा, बिसंडा आशा, ओरन मनोज द्विवेदी, बबेरू विजयपाल सिंह, मटौंध सुधीर सिंह उर्फ रामबाबू और तिन्दवारी से राजकुमारी को उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरह नगर पालिका परिषद बांदा के सदस्य पद के प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

इनमें वार्ड 1 बिजली खेड़ा से संगीता देवी, वार्ड नंबर 2 चौंसठ जोगनी संतोष कुमार नायक, वार्ड 3 गायत्री नगर चंदन देवी साहू, वार्ड 4 कैलाशपुरी से सुक्खी देवी, वार्ड 5 बंगाली टोला अंबेडकर नगर से संतोष राजपूत, वार्ड 6 क्योटरा उत्तरी इंदू, वार्ड 7 जरैली कोठी कैलाश प्रसाद, वार्ड 8 सिविल लाइन योगेंद्र कुमार, वार्ड नौ खाई पार नीतू राजपूत, वार्ड 10 आजाद नगर विनोद कुमारी, वार्ड 11 मर्दाननाका पश्चिमी दिलीप गुप्ता, वार्ड 12 कटरा पश्चिमी लखन कुशवाहा, वार्ड 13 क्योटरा दक्षिणी अविनाश निषाद, वार्ड 14 स्वराज कॉलोनी रंजना सिंह गौतम, वार्ड 15 मढ़िया नाका मर्दन नाका श्रीदेवी साहू, वार्ड 16 झील का पुरवा शांति देवी, वार्ड 17 खुटला रजनी लखेरा, वार्ड 18 छवि तालाब कृष्ण चंद्र प्रजापति, वार्ड 19 शांति नगर राजाराम राजपूत, वार्ड 20 सेढू तलैया शोभा देवी राजपूत, वार्ड 21 छावनी पीली कोठी मनीष रैकवार, वार्ड 22 निम्नीपार आशीष गुप्ता, वार्ड 23 कटरा पूर्वी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, वार्ड 24 गुलाबबाग राम प्रसाद सोनी, वार्ड 25 मर्दन नाका विश्वनाथ रावत, वार्ड 26 बाकरगंज नकुल गुप्ता, वार्ड 27 छोटी बाजार अजय अवस्थी, वार्ड 28 अलीगंज उत्तरी जितेंद्र कुमार मिश्रा, वार्ड 29 गुलर नाका बिरेंद्र कुमार सक्सेना, वार्ड 30 बन्योटा राकेश गुप्ता और वार्ड नंबर 31 इंदिरा नगर से राममिलन तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह जानकारी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा दी गई है।

यह भी पढ़े - महोबा का एक ब्रांड बन गया एमकॉम चाय वाला,आइये जानतें हैं इनके बारे में 

यह भी पढ़े - डॉन ब्रदर्स के शूटर को बांदा में असली पत्रकारों की तरह ट्रेनिंग दी गई थी, तीन मीडियाकर्मियों  से हुई पूंछताछ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.