बांदा : बीजेपी का टिकट हथियाने के लिए रानी, मालती और वंदना के बीच कांटे की लड़ाई

 निकाय चुनाव में जनपद बांदा की दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा...

बांदा : बीजेपी का टिकट हथियाने के लिए रानी, मालती और वंदना के बीच कांटे की लड़ाई

निकाय चुनाव में जनपद बांदा की दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा करके बाजी मार ली है। वहीं बीजेपी में अभी भी प्रत्याशियों के नामों का चयन नहीं हो सका है। खासकर प्रतिष्ठा पूर्ण नगर पालिका परिषद बांदा के टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। पार्टी द्वारा भेजे गए पैनल में से अब केवल 3 महिलाओं के बीच कांटे की लड़ाई चल रही है। इन्हीं में से किसी एक के नाम पर हाईकमान की मुहर लग सकती है। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की वंदना गुप्ता, मिष्ठान व्यवसायी रामकिशन बासु की पत्नी मालती गुप्ता और व्यापारी सेठ किशन बाबू गुप्ता की पत्नी रानी गुप्ता शामिल है। 

यह भी पढ़ेसमाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में पूर्व चेयरमैन व उनकी पत्नियों पर लगाया दांव

बांदा नगर पालिका महिला सामान्य सीट है। इसके पहले यह सीट अनारक्षित और फिर ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी और नए समीकरण में अब यह सीट सामान्य महिला के खाते में चली गई है। जो लोग पहले से चुनाव लड़ने का मंसूबा पाल रखे थे। सीट महिला के लिए आरक्षित होने से उनके सपने चूर-चूर हो गए। वे अब अपनी पत्नियों के बहाने नगरपालिका की कुर्सी हथियाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

सबसे ज्यादा दावेदार भारतीय जनता पार्टी में नजर आ रहे हैं। जिन महिलाओं ने नगर पालिका बांदा से अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। उनकी संख्या आधा सैकड़ा से ज्यादा थी। लेकिन जिला कमेटी द्वारा पैनल में भेजे गए नामों में से पार्टी हाईकमान किसी एक का चयन नहीं कर पा रहा है। हालांकि प्रदेश कमेटी ने इस बार इस सीट पर ब्राह्मण बैकवर्ड और अनुसूचित जाति की महिलाओं के बजाय वैश्य समुदाय की महिला को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ेस्पेशल ट्रेन : मानिकपुर से होकर गुजरेगी, मुंबई बनारस के बीच चलेगी

 वैश्य महिलाओं में भी उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक रामकिशन बासु की पत्नी जो जिला कोऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष भी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस छोड़कर कुछ दिनों पहले बीजेपी में शामिल हुए व्यापारी किशन बाबू गुप्ता की पत्नी रानी गुप्ता से चल रहा था। लेकिन भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता का भी नाम दावेदारों में प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। तीनों की दावेदारी को देखते हुए हाईकमान पशोपेश में है। वैसे किशनबाबू गुप्ता की पत्नी रानी गुप्ता का पलड़ा सबसे भारी पड़ रहा है। इनमें किस महिला को टिकट मिलेगा कुछ ही घंटों बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। नामांकन के अब सिर्फ 4 दिन शेष रह गए हैं। माना जा रहा है कि आज या कल बीजेपी प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगा देगी।

यह भी पढ़े -झाँसी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अगासोद, करोंदा, मोहासा और धौर्रा रेल खंड का  निरीक्षण

वहीं दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के बाद बीजेपी, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रही है। इन दलों के प्रत्याशियों के नाम सामने आने पर बीजेपी हाईकमान दूसरे नामों पर भी विचार कर सकता है।

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0