भाजपा की सक्रिय सदस्यता कार्यशाला का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता कार्यशाला सोमवार को जिला पंचायत सभागार में...

Oct 15, 2024 - 00:39
Oct 15, 2024 - 00:40
 0  3
भाजपा की सक्रिय सदस्यता कार्यशाला का हुआ आयोजन

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता कार्यशाला सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। 

कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री, सदस्यता प्रमुख व सदस्यता सत्यापन प्रमुख रामकिशोर साहू, विशिष्ट अतिथि जिला सदस्यता सत्यापन प्रमुख ब्रजकिशोर गुप्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने अध्यक्षता की। क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि 2047 में विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रहे हैं। मजबूत भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी है। हर मोर्चे को 15 से 30 अक्टूबर तक टार्गेटेड मेम्बरशिप करनी है। मोर्चे में ज्यादा से ज्यादा लोगो को भाजपा परिवार से जोड़ें। कोई भी बूथ और कोई भी वर्ग सक्रिय सदस्यों से अछूता न रह जाए। सक्रिय सदस्य हर वर्ग, जाति से बने। प्रत्येक कार्यकर्ता को काम में सहभागी बनाना ही संगठनात्मक कार्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता का फार्म भरकर उसकी पावती जरूर ले। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आनलाइन सदस्यता ही मान्य होगी। सदस्यता आफलाइन हुई है उसे आनलाइन करने की व्यवस्था की जाए। हर मण्डल में सदस्यता सत्यापन प्रमुख बनाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मण्डल के प्रत्येक बूथ पर प्रवास करके भाजपा सदस्य बनाना है। हर घर से सम्पर्क करें। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने 15 अक्टूबर को हर बूथ पर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि महासदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाए। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी जी ने कहा कि 16 से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। कार्यशााला का संचालन राघवेन्द्र सिंह ने किया।

इस मौके पर निवर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल, चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, शिवशंकर सिह, अर्जुन शुक्ला, नरेन्द्र गुप्ता, सुशील द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, ब्रजेश पांडेय, महेन्द्र कोटार्य, मनोज तिवारी, राजेश्वरी द्विवेदी, प्रेमलाल, हीरो मिश्रा, महेश पाडेय, पुष्पराज सिह, सजय पांडेय, शक्ति सिह तोमर, सच्चिदानंद द्विवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0