गाज गिरने से एक और किसान की मौत, छह भैस, एक बकरी भी मरीं

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। जबकि बालक झुलस ...

Jul 6, 2023 - 14:29
Jul 6, 2023 - 14:30
 0  1
गाज गिरने से एक और किसान की मौत, छह भैस, एक बकरी भी मरीं

चित्रकूट।

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। जबकि बालक झुलस गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा एक बकरी भी मर गई।

यह भी पढ़ें - बांदा में भी दिखा गुजरात के चक्रवात बिपरजॉय का असर, 8 घंटे मूसलाधार बारिश

ये घटना कोतवाली कर्वी क्षेत्र के चकभूपत रजौला गांव में गुरुवार की दोपहर हुई। बताया गया कि गांव का किसान रामदीन (60) पुत्र कुन्ना रोज की भांति भैंस व बकरियां चराने खेत गया थाा। अचानक बारिश होने पर महुआ के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। वहीं पर महुआ का फल बीनने के लिए बौझक (10) पुत्र जानकी भी आ पहुंचा। अचानक बादलों की तेज गडगडाहट के बीच बिजली गिरने से दोनो घायल हो गए। इस दौरान किसान की एक बकरी की चपेट में आने से मौत हो गई।

आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां रामदीन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र, दो पुत्री, पत्नी जियराई का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इसी क्रम में दो दिनों से गाज गिरने की घटनाएं सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- शिवरंजनी तिवारी ’प्राणनाथ‘ से नही कह सकी मन की बात,बागेश्वर बाबा से बिना मिले लौटना पडा

बीती शाम वज्रपात से मानिकपुर तहसील क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी की छोट बुइया (58) व रामपुर तरौंहा निवासी वीरेन्द्र राजपूत (23) की मौत हो गई। इसके अलावा धुनुवा गांव में गाज की चपेट में आई आधा दर्जन भैसों की मौत हो गई। एक महिला झुलस गई। जिसे उपचार दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0