मॉं के नाम एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलायी गयी

विश्व युवक केन्द नई दिल्ली एवं जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस के एक माह के...

Jul 4, 2024 - 00:41
Jul 4, 2024 - 00:42
 0  5
मॉं के नाम एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलायी गयी

पर्यावरण जागरुकता रैली निकाल किया पौधरोपण

चित्रकूट। विश्व युवक केन्द नई दिल्ली एवं जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस के एक माह के अभियान के अर्न्तगत लोगो को पर्यावरण के प्रति संवेदित करने के लिए बुधवार को स्व. रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कालेज पहाडी मे पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसके पश्चात फलदार वृक्ष रोपित किये गये। युवाओ को प्रत्येक घर मे मॉं के नाम एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलायी गयी। छात्राओ ने रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया किया की भविष्य को बचाना है तो सभी लोगो को वृक्ष लगानाा ही होगा। इस दौरान संस्था के सचिव शंकर दयाल, प्रधानाध्यपिका वंदना गुप्ता, शिक्षक राजकरन गुप्ता, रावेन्द्र प्रताप सिंह, सुधांशु सिहं, शिक्षिका रजनी देवी, दीक्षिका श्रीवास्तव, अन्जू नामदेव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0