प्रक्षेत्र भ्रमण कर कृषि वैज्ञानिकों ने किया जागरूक

दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजेन्द्र सिंह नेगी एवं वैज्ञानिक दल ने पहाड़ी विकासखंड...

Sep 11, 2024 - 00:01
Sep 11, 2024 - 00:03
 0  4
प्रक्षेत्र भ्रमण कर कृषि वैज्ञानिकों ने किया जागरूक

चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजेन्द्र सिंह नेगी एवं वैज्ञानिक दल ने पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरदौली में कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण किया। जिसमे ज्वार, बाजरा की फसल में लगने वाली बीमारियों एवं कीट पतंगों के विषय मे अध्ययन किया। प्रक्षेत्र में एन्थ्रेक्नोज, पत्ती धब्बा रोग पाया गया। इसके कारण धीरे-धीरे ज्वार, बाजरे की फसल को क्षतिग्रस्त कर रहा है। इस रोग को किसान पत्ती की दोनों सतहों पर छोटे लाल रंग के धब्बों के रूप में पहचान सकते है। धब्बे का केंद्र सफेद रंग का होता है जो लाल, बैंगनी या भूरे रंग के किनारों से घिरा होता है। सफेद सतह पर कई छोटे काले बिंदु दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति फसल पर दिखाई पड़ने पर किसान अपने नजदीकी कृषि सहायता केंद्र या कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिको से तकनीकी सलाह प्राप्त करें। जिससे फसल सुरक्षा समय से की जा सके। किसान यह ध्यान अवश्य रखें कि एक एकड़ खेत में 10-12 टंकी पम्प दवा का ही छिडकाव करें।

यह भी पढ़े : नाविको को तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0