आखर अवध महोत्सव के आंगन में दिखाई देगी, बुंदेलखंड की लोक कला संस्कृति और साहित्य की छटा 

बुंदेलखंड की लोक कला संस्कृति और साहित्य पहली बार अपनी दहलीज से निकलकर अवध के आंगन में अपनी छटा बिखेरने जा रही है।  प्रभा खेतान...

Sep 22, 2023 - 09:08
Sep 22, 2023 - 09:22
 0  3
आखर अवध महोत्सव के आंगन में दिखाई देगी, बुंदेलखंड की लोक कला संस्कृति और साहित्य की छटा 

बुंदेलखंड की लोक कला संस्कृति और साहित्य पहली बार अपनी दहलीज से निकलकर अवध के आंगन में अपनी छटा बिखेरने जा रही है।  प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से हिल्टन गार्डन इन, गोमती नगर लखनऊ में  हो रहे आखर अवध महोत्सव राष्ट्रीय समारोह में पहली बार बुंदेली भाषा के विद्वानों को बुंदेलखंड की लोक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े -पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की मुश्किलें बढ़ी, गैर जमानती वारंट जारी

बुंदेलखंड के विद्वान बुंदेलखंड छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर के आचार्य  डॉक्टर बहादुर सिंह परमार,  सागर से डॉ सरोज गुप्ता एवं जबलपुर से सुमित दुबे लोक गायक एवं संस्कृतिकर्मी प्रतिनिधित्व करेंगे जिसका संयोजन बुंदेली झलक के संस्थापक जी एस रंजन कर रहे हैं । आखर अवध महोत्सव 23 और 24 सितंबर को लखनऊ में हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 11 से 12 बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। 12 से 12.30 तक वंदना और भजन का कार्यक्रम होगा। जिसे अमिताभ श्रीवास्तव रंजना अग्रहरी, मुन्ना अनवर, दीपेंद्र कुमार, चंद्रेश और अनामिका श्रीवास्तव प्रस्तुत करेंगे। 12.45 से 1.30 बजे तक अवधि का लोक संसार और साहित्यिक कार्यक्रम होगा। जिसमें विद्या बिंदु सिंह, अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, सूर्य प्रसाद दीक्षित और शोभा बाजपेई शिरकत करेंगे। 1.45 से 2.30 बजे तक अनुवाद से खुलते भाषा के द्वार कार्यक्रम में अनीता भटनागर जैन, शिप्रा चतुर्वेदी, अदिति यादव और रानू उनियाल भाग लेंगे।

यह भी पढ़े -ए आरटीओ ने ई रिक्शों पर कसा शिकंजा, स्कूली बच्चों से किया सवाल

 इसी तरह 2.45 से 3.15 तक उल्लास ग्रामीण अंचल के गीत कार्यक्रम में राम जी और उनकी मंडली कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 3.30 से 4.15 के बीच अवधी कविता के रंग कार्यक्रम में रश्मि शुक्ला, प्रदीप महाजन, राधा पांडे और विनीता मिश्रा अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार 4.30 से 4.15 बजे हिंदी सिनेमा में अवधी भाषा की गूंज में मनोज राजेंद्र त्रिपाठी, आत्म प्रकाश मिश्रा और कनक रेखा चौहान चर्चा करेंगे। 5.30 से 6.15 तक बुंदेलखंडी लोक जीवन और साहित्य के सोपान कार्यक्रम में बहादुर सिंह परमार, गौरी शंकर रंजन, सरोज गुप्ता और सुमित दुबे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के अगले चरण में 6.15 बजे बोली वानी में अयोध्या का विविध राम सहित्य के बारे में जानकारी देंगे यतींद्र मिश्र और माधुरी हलबसिया और कार्यक्रम का समापन 7 बजे अयोध्या शरण मिश्र के कथक प्रदर्शन के बाद होगा।

यह भी पढ़े -बांदाःसर्राफा व्यवसायी पिटाई कर लाखों के जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0