संत तुलसी पब्लिक स्कूल, बाँदा का शानदार परीक्षा परिणाम, निहारिका सिंह ने 95.6% अंक के साथ किया टॉप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में संत तुलसी पब्लिक स्कूल, बांदा के छात्र-छात्राओं ने...

Apr 16, 2026 - 14:26
Apr 16, 2026 - 14:34
 0  22
संत तुलसी पब्लिक स्कूल, बाँदा का शानदार परीक्षा परिणाम, निहारिका सिंह ने 95.6% अंक के साथ किया टॉप

98.5 प्रतिशत रहा रिजल्ट, डेढ़ दर्जन छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए

बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में संत तुलसी पब्लिक स्कूल, बांदा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

कक्षा 10वीं की छात्रा निहारिका सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अनुराग सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आरना गुप्ता ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओजस्वी गुप्ता ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ तथा अनुष्का सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लगभग डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

विद्यालय के कुल 136 विद्यार्थियों में से 134 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय का कुल परीक्षाफल 98.5 प्रतिशत रहा। शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत से विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण परिणाम मिला, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव, प्राचार्या श्रीमती रीना ओमर और उप प्राचार्या डॉ. रिकू सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0