केदारनाथ हेली सेवा के लिए जबरदस्त उत्साह, एक घंटे में 15 जून तक की बुकिंग फुल

चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम के लिए शुरू हो रही हेली सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला...

Apr 16, 2026 - 13:28
Apr 16, 2026 - 13:31
 0  13
केदारनाथ हेली सेवा के लिए जबरदस्त उत्साह, एक घंटे में 15 जून तक की बुकिंग फुल

22 अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा, 31,607 यात्रियों ने कराई अग्रिम बुकिंग

देहरादून। चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम के लिए शुरू हो रही हेली सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आईआरसीटीसी द्वारा पोर्टल खुलने के मात्र एक घंटे के भीतर ही 15 जून तक की सभी टिकट बुक हो गईं। इस दौरान कुल 31,607 यात्रियों ने हेली सेवा के लिए अग्रिम बुकिंग कराई।

जानकारी के अनुसार केदारनाथ हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। बुधवार शाम छह बजे आईआरसीटीसी ने पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुकिंग पोर्टल खोला। पोर्टल खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी। शुरुआती समय में अधिक लोड के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद एक घंटे के भीतर सभी टिकट फुल हो गईं।

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की मांग हर वर्ष सबसे अधिक रहती है, क्योंकि इससे श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन का अवसर मिल जाता है। बुकिंग के तेज रफ्तार से फुल होने से साफ है कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0