प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला में किसानों को दिए गए वैज्ञानिक प्रशिक्षण

जिलाधिकारी हमीरपुर के आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा-निर्देशन में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को जिला गंगा समिति हमीरपुर द्वारा...

Aug 18, 2026 - 17:21
Aug 18, 2026 - 17:23
 0  18
प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला में किसानों को दिए गए वैज्ञानिक प्रशिक्षण

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर के आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा-निर्देशन में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को जिला गंगा समिति हमीरपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, कुरारा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों एवं महिला कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व, उपयोगिता और व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वैज्ञानिक सदस्य डॉ. शालिनी, उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. सोमवंशी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह तथा समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी सहित किसान बंधु, महिला कृषक एवं कृषि मित्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा नमामि गंगे के अंतर्गत प्राकृतिक खेती से संबंधित विषयों पर किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों, इसके लाभ तथा खेती में इनके प्रभावी उपयोग के बारे में मौखिक रूप से जानकारी देने के साथ ही PPT एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया। किसानों को विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया, ताकि वे प्राकृतिक खेती की विधियों को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।

कार्यशाला के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0