डायट में दो दिवसीय शैक्षिक सेमिनार का हुआ समापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में शिक्षक शिक्षा में बदलावश्, श्समावेशी शिक्षा, शिक्षा में नवाचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्वास्थ्य विभाग...
चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में शिक्षक शिक्षा में बदलावश्, श्समावेशी शिक्षा, शिक्षा में नवाचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्वास्थ्य विभाग विषय पर दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार का समापन हुआ। सेमिनार में जिले के शिक्षाविदों, डायट मेंटरों, एस.आर. जी.और ए.आर.पी ने प्रतिभाग कर आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएलएड बैच 24 की प्रशिक्षु शिवानी, लक्ष्मी, अनामिका के सरस्वती वंदना और प्रशिक्षु लक्ष्मी, अनामिका के द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गीत व डायट प्राचार्य बीके शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ 23 मार्च को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के डॉ. निहार रंजन मिश्र अधिष्ठाता शिक्षा संकाय एवं डॉ रजनीश कुमार सिंह, सहायक आचार्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सेमिनार के दूसरे दिन का सत्र विशेष रूप से श्समावेशी शिक्षाश्, शिक्षा में नवाचार, स्वास्थ्य देखभाल पर केंद्रित रहा। इसमें दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और उनके लिए बाधामुक्त वातावरण तैयार करने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। सेमिनार का संयोजन मोहित कुमार सिंह डायट प्रवक्ता ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
