उद्योग व्यापार मंडल की प्रियंका गुप्ता बनीं महिला जिलाध्यक्ष

जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल  की अध्यक्षता एवं भैरो प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में स्टेशन रोड...

Apr 14, 2026 - 10:20
Apr 14, 2026 - 10:37
 0  21
उद्योग व्यापार मंडल की प्रियंका गुप्ता बनीं महिला जिलाध्यक्ष

बैठक में होटल कारोबारियों की एलपीजी सिलेंडर की समस्या पर हुई चर्चा

चित्रकूट। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल  की अध्यक्षता एवं भैरो प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में स्टेशन रोड कर्वी स्थित बृजरानी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति एवं प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता को मनोनीत किया गया। जिनका कार्यकाल 2027 तक रहेगा। अपेक्षा की गई है कि शीघ्र ही अपनी पूरी कार्यकारिणी गठित कर व्यापार मंडल को मजबूत करने का काम करें। होटल कारोबारियों के सामने गैस की दिक्कत के कारण रोजीरोटी का संकट उत्पन्न होने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर होटल कारोबारियों की समस्या का समाधान करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया की महीने में दो फ्रंटल संगठनों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें जिला कार्यालय से नामित प्रभारी प्रत्येक बैठक में प्रतिभाग कर बैठक की समीक्षा कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, दिलीप केसरवानी, जिला मंत्री ऋषी आर्या, शैलेंद्र केसरी, जिला युवा अध्यक्ष अंकित केसरवानी, किराना संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, अतुल केसरवानी, युवा व्यापारी नेता धर्मचंद गुप्ता, मयंक गुप्ता, होटल कारोबारी मलय वर्मा, कर्वी नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नीरज, धीरज, दीपक आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0