सेंट थॉमस स्कूल के आदित्य यादव ने जनपद में प्राप्त किया दूसरा स्थान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा संचालित हाई स्कूल की परीक्षाओं में अध्यापक माता-पिता की संतान आदित्य यादव ने चित्रकूट जनपद में 97 प्रतिशत...

Apr 16, 2026 - 09:21
Apr 16, 2026 - 09:24
 0  21
सेंट थॉमस स्कूल के आदित्य यादव ने जनपद में प्राप्त किया दूसरा स्थान

चित्रकूट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा संचालित हाई स्कूल की परीक्षाओं में अध्यापक माता-पिता की संतान आदित्य यादव ने चित्रकूट जनपद में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। संत थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आदित्य यादव की मां श्रीमती रचना यादव व पिता शंकर यादव दोनों पेशे से अध्यापक हैं। इसके अलावा शंकर यादव वरिष्ठ पत्रकार और नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद भी हैं। आदित्य के घर में शुरू से ही पठन-पाठन का माहौल रहा है।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : पूर्व चेयरमैन की पुत्री ने सीबीएसई हाईस्कूल में लहराया परचम, 96.60% अंक हासिल

दूरभाष पर हुई बातचीत पर आदित्य यादव ने बताया कि घर में माता-पिता दोनों के अध्यापक होने की वजह से मुझे बचपन से ही पढ़ाई का शौक लग गया। गणित में मेरी विशेष रूचि है और आगे चलकर मैं इंजीनियर बनकर देश का नाम रोशन करना चाहता हूं। आदित्य यादव जहां अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देता है वहीं उसकी इस उपलब्धि के पीछे उसकी कड़ी मेहनत का भी योगदान है। आदित्य यादव के पिता शंकर यादव ने बताया कि रात में एक दो बजे तक जागकर पढ़ाई करना आदित्य का नियम था। अगर कभी उसे सोने के लिए कहा जाता था तो वह कहता था कि पापा आप सो जाइए मुझे पढ़ाई करनी है। आदित्य यादव की गणित के प्रति विशेष रुचि थी। आदित्य यादव की इस उपलब्धि पर उसके परिवार सहित आस पड़ोस मोहल्ले और अध्यापक व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार याज्ञिक सहित पत्रकार वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े : CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र देख सकेंगे अंक

आदित्य ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कोटा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान में एडमिशन भी ले लिया है। संत थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बस्टिन अराकल ने बताया कि संत थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र चेतन त्रिपाठी 96 प्रतिशत, अक्षित मिश्रा 94.4 प्रतिशत, सौर प्रताप सिंह 94.2 प्रतिशत, किरण सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। संत थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बस्टिन अराकल ने खुशी जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0