संविधान सभी के स्वाभिमान का प्रतीक : कुलपति

संविधान दिवस के अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने...

Nov 27, 2024 - 10:57
Nov 27, 2024 - 10:59
 0  4
संविधान सभी के स्वाभिमान का प्रतीक : कुलपति

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने निकाली पदयात्रा

चित्रकूट। संविधान दिवस के अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संविधान पदयात्रा का आयोजन कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय व कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत के मार्गदर्शन में किया। 

पदयात्रा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय परिसर से किला बाग होते हुए सीतापुर चौराहे तक निकाली गई। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की गूंज के साथ पदयात्रा लोगों के लिए संविधान के प्रति जनचेतना एवं जागरूकता का प्रतीक रही। कुलपति संविधान की उद्देशिका के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी के अधिकार व उन अधिकारों के प्रति हमें जागरुक रहना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान पदयात्रा जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आनन्द कुमार ने आीाार जताया। इस मौके पर डॉ महेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ विनोद कुमार मिश्रा, डॉ हरिकांत मिश्र, डॉ गुलाबधर, डॉ निहार रंजन मिश्र सहित विश्वविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थी मौजूद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0