आचार्य ने श्रीकृष्ण बाल लीला, गिरिराज पूजन व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुनाई कथा

सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार बुद्धि...

Nov 6, 2024 - 23:40
Nov 6, 2024 - 23:42
 0  1
आचार्य ने श्रीकृष्ण बाल लीला, गिरिराज पूजन व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुनाई कथा

अंहकार मनुष्य का है सबसे बड़ा शत्रु: प्रपन्नाचार्य

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन

चित्रकूट। सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नयागांव आचार्य मंदिर के भागवत रसिक आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महराज ने श्रीकृष्ण बाल लीला, गिरिराज पूजन कथा व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। इस दौरान जीवंत झांकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो व जय कन्हैया लाल की के उदघोष से गूंज उठा।
जिला मुख्यालय के भैरों पागा रोड़ स्थित राजोत्सव परिसर में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा व्यास बद्री प्रपन्नाचार्य ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो अपनी इस संतान की मृत्यु का उसे भय सता रहा था। कंस के करागार में चंद्रवंश में देवकी के अष्टम गर्भ से श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जन्म के समय आकाशवाणी हुई।

आकाशवाणी के निर्देशानुसार वासुदेव श्रीकृष्ण भगवान को लेकर यमुना पार कर गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचे। सुबह होते ही कंस कारागार में बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कंस दौड़कर देवकी के कोख से बच्चा को छीना और जमीन पर पटकना चाहा तभी आकाशवाणी हुई कि वध करने वाला गोकुल में पल रहा है। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण ने पूतना राक्षसी, बकासुर वध कर मथुरा में गमन कर कंस के कारागार में बंद पिता वासुदेव तथा माता देवकी का उद्धार किया। बद्री प्रपन्नाचार्य महराज का भागवत कथा शाम तीन बजे से रात सात बजे तक राजोत्सव परिसर में विभिन्न लीलाओं का प्रवचन दे रहे हैं। महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालु भागवत कथा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को सात दिवसीय भागवत कथा का समापन एवं रविवार को हवन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

इस मौके पर मुख्य यजमान राजेश अग्रवाल (राजू सर्राफ), अरुणा अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बब्बू त्रिपाठी, महेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, दीपचंद जैन एवं शहर वासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0