रोडवेज बस का पहिया फुटपाथ पर धंसा, बाल-बाल बचे यात्री

जिला मुख्यालय से मानिकपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी रोड़वेज बस का अगला पहिया सडक किनारे फुटपाथ...

Apr 1, 2024 - 00:42
Apr 1, 2024 - 00:43
 0  1
रोडवेज बस का पहिया फुटपाथ पर धंसा, बाल-बाल बचे यात्री

चित्रकूट। जिला मुख्यालय से मानिकपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी रोड़वेज बस का अगला पहिया सडक किनारे फुटपाथ पर धंस गया। इससे बस पूरी तरह एक तरफ झुक गई। इससे चिल्लाते हुए यात्री कोई खिडकी के रास्ते से कूदा तो कई दरवाजे से बाहर निकले। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को खिडकी से बाहर निकाला गया। कोई हताहत नहीं हो पाया।

उत्तर प्रदेश परिवहन महोबा डिपो की बस शनिवार की रात को जिला मुख्यालय से मानिकपुर की ओर जा रही थी। इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। स्थानीय पिंटू द्विवेदी ने बताया कि ऐंचवारा गांव के पास मानिकपुर की ओर से आ रहे ट्रक को साइड देकर बस चालक ने जैसे ही बस का एक हिस्सा सडक किनारे फुटपाथ पर उतारा तो फुटपाथ धंस गया और बस का अगला पहिया उसमें फंस गया। पूरी बस एकतरफ झुक गई लेकिन पलट नहीं पाई। अचानक झटके से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। जो जहां से रास्ता पाया वहां से भागने लगा। चालक गऊलाल तिवारी ने बताया कि कोई हताहत नहीं हो पाया। फुटपाथ कमजोर होने से बस का पहिया धंस गया। यात्रियों को अन्य साधनों से गंत्वय भेजकर पुलिस सूचना दी गई। रविवार की सुबह बस को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0