हमीरपुर में दो किशोरियों ने फांसी लगाकर दे दी जान

जिले में दो किशोरियों ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...

Oct 27, 2023 - 09:20
Oct 27, 2023 - 09:24
 0  3
हमीरपुर में दो किशोरियों ने फांसी लगाकर दे दी जान

हमीरपुर। जिले में दो किशोरियों ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 के तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

हमीरपुर शहर के गौरादेवी मुहाल निवासी मोनिका (19) पुत्री रामकिशोर ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन फांसी के फंदे से मोनिका को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि परिजन घर से बाहर खेत गए थे, तभी मोनिका ने फांसी लगा ली।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री ने रघुवर मंदिर में की पूजा, चित्रकूट को बताया अलौकिक क्षेत्र

इधर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भमौंरा गांव निवासी पप्पू कुटार की पुत्री नीलम (16) ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : बांदा : एक ही पौधे पर टमाटर और बैगन को देख सदर विधायक चौंकें, बताया अनोखा पौधा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0