जानकीकुंड परिसर में कराया पौधरोपण

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ट्रस्टी...

जानकीकुंड परिसर में कराया पौधरोपण

चित्रकूट(संवाददाता)। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डॉ. बीके जैन, सदगुरू शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन एवं अमेरिका से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा प्रकाश डी शाह और उनकी धर्मपत्नी सोना शाह सहित सोना फाउंडेशन शिकागो एवं सदगुरू परिवार के सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। डा जैन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएं।

यह भी पढ़े : पौधरोपण कर जनपदवासियों से की पौधे लगाने की अपील

कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है। प्रकृति संसाधनों के दोहन और मानव जीवन के लिए उनके गलत उपयोग से पर्यावरण दूषित हो रहा है। दूषित पर्यावरण उन सभी घटकों को प्रभावित करता है जो जीवन जीने के लिए आवश्यक है। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। इस मौके पर जानकीकुंड चिकित्सालय के जनरल सर्जन डा पूनम आडवाणी, एबीएस राजपूत, आरबी सिंह चौहान, देवेंद्र सचान, आरपी मिश्रा सहित सभी चिकित्सक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : "विश्व पर्यावरण दिवस" पर पीपल मैन डॉ.सिंह ने 500 से ज्यादा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0