विपक्ष ने बजट 2023-24 को आंकड़ों का मकड़जाल और झूठ का पुलिंदा बताया

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किए गए बजट पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। व्यापारियों ने जहां...

Feb 1, 2023 - 08:12
Feb 1, 2023 - 12:51
 0  6
विपक्ष ने बजट 2023-24 को आंकड़ों का मकड़जाल और झूठ का पुलिंदा बताया

बांदा,केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किए गए बजट पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। व्यापारियों ने जहां इस बजट की सराहना की है। वही विपक्षी दलों ने इस बजट को चुनावी बजट करार दिया है। सपा के पूर्व सांसद पूर्व मंत्री राष्ट्रीय महासचिव सपा विशंभर प्रसाद निषाद ने बजट 2023-24 को आंकड़ों का मकड़जाल और झूठ का पुलिंदा बताया है।

यह भी पढ़ें - सागर से महोबा, कबरई होकर कानपुर तक इकोनॉमिक कॉरिडोर का होगा निर्माण

 उन्होने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का बजट 2023 24 में किसानों नौजवानों बेरोजगारों का ध्यान नहीं दिया गया है यह झूठ का पुलिंदा है। जो फ्री अनाज देने की बात की गई है। उसे सरकार कानून बनाकर हमेशा गरीबों को फ्री अनाज देने का काम करें। यह चुनावी स्टंट है। हर सेक्टर में पूरी तरह से लोगों को ठगा गया है। वजट से किसानों नौजवानों बेरोजगारों को कोई उम्मीद नहीं है। जहां तक करदाताओं के लिए छूट की बात है उसमें भी कोई खास राहत नहीं है। खास तौर पर जो किसान आज अपने खेतों में फसल की रक्षा के लिए चौकीदारी कर रहा है।

अन्ना पशुओ से फसल बचाने के लिए उनके लिए कोई उपाय नहीं है। रेलवे सेक्टर में रेल भाड़े में यात्रियों के लिए कोई छूट नहीं दिया गया है। हर तरह से झूठ का पुलिंदा बांधा गया है।

यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल में मिला महोबा को प्रतिनिधित्व

जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भारत सरकार ने आज संसद मे बजट पेश किया।  पूरा बजट सुनने के बाद ऐसा लगा कि सरकार जनता को देख कर नही बल्कि चुनाव को देख कर पेश किया है।  टैक्स सीमा का बदला गया स्वरुप एक दिखावा है। यह सीमा कम से कम आठ लाख  होनी चाहिए। जो उच्चतम न्यायालय मे शपथ पत्र सरकार ने दिया था।  महंगाई कम करने का कोई प्रावधान नही है।

lalu dubey banda

किसान को सीधे मदद की कोई कोशिश नहीं की गई है। बेरोजगारी को दूर कैसे हो किसका कोई भी तरीका नही है। शिक्षा के बढ़ावा को कोई भी सीधा रास्ता नही दिखायी दिया। रेलवे मे नयी परियोजनाओं की कोई धोषणा  नहीं की गई। उन्होने कहा कि यह जनहित का नही बल्कि चुनाव हित का बजट है।

यह भी पढ़ें - सागर से महोबा, कबरई होकर कानपुर तक इकोनॉमिक कॉरिडोर का होगा निर्माण

वही कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता सर्राफ नें बजट 2023 का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार की तारीफ की है। कहा कि सरकार द्वारा आयकर छूट की सीमा 7 लाख करनें एवं लघु उधोग से जुडे उद्यमियों के लिए नये पैकेज के एलान से व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़ेंपहली बार राकेट मालगाड़ी बीना से भीमसेन के मध्य चलाई गई, जानिये कैसे

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0