पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ मंडल कारागार का किया निरीक्षण

जिले की कमान संभालने के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आज भारी पुलिस बल के साथ मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया..

Jun 18, 2021 - 09:23
 0  5
पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ मंडल कारागार का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक बाँदा

जिले की कमान संभालने के तीसरे दिन  पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आज भारी पुलिस बल के साथ मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में किसी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : डकैत गौरी यादव गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभिनंदन ने बड़ी सक्रियता के साथ कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने गुरुवार की शाम शहर का भ्रमण करके ट्राफिक व्यवस्था का जायजा लिया था और शहर में लगने वाले हैं जाम से निजात दिलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

आज उन्होंने मंडल कारागार पहुंचकर एक एक बैरिक का निरीक्षण किया।सभी बैरिको में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई लेकिन कोई ऐसी वस्तु नही मिली जो आपत्तिजनक हो। इस दौरान जिला अधिकारी आनन्द कुमार सिेह भी मौजूद थे।बताते चलें कि इसी जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी बंद है।जिससे  जेल की गतिविधियों पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।समय-समय पर बैरिको की छानबीन की जाती है।

यह भी पढ़ें - बरहौं संस्कार में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, चली गोली दो घायल

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 1
Love Love 2
Funny Funny 1
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 1