चित्रकूट : डकैत गौरी यादव गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

चित्रकूट धाम मंडल के आईजी रेंज एंटी डकैती टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।,डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव के सक्रिय सदस्य..

Jun 18, 2021 - 08:37
Jun 18, 2021 - 09:06
 0  10
चित्रकूट : डकैत गौरी यादव गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
डकैत गौरी यादव गैंग

चित्रकूट धाम मंडल के आईजी रेंज एंटी डकैती टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।,डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है ,मुखबिर की सूचना पर गौरी यादव को खाद्य सामग्री देने जा रहे मददगार रामप्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनामी डकैत के पास से खाद्य सामग्री बरामद हुई है।बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के छेरिहाखुर्द के जंगल से गिरफ्तारी हुई।

यह भी पढ़ें - उप्र में भटके बादल हुए सक्रिय, 25 जिलों में भारी बारिश के आसार

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद पुत्र मोहन निवासी ददरी थाना बहलपुरवा थाना बहलपुरवा जनपद चित्रकूट उम्र 48 वर्ष जो आजडकैत गौरी यादव गैंग को झरिया के जंगल में राशन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने जा रहा था।

डकैत गौरी यादव गैंग

मुखबिर की सूचना पर खिरिया के जंगल से समय करीब 30.10 बजे एंटी डकैती प्रभारी उप निरीक्षक शिव प्रसाद रावत ,उप निरीक्षक सूबेदार बिंद उपनिरीक्षक शेष मणि त्रिपाठी कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल संदीप कुमार विश्वकर्मा के साथ मय राशन सामग्री के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह खेरिया के जंगल में गौरीगंज को राशन पहुंचाने जा रहा था। काफी दिनों से उसको राशन तथा खाद्य सामग्री की आपूर्ति करता है जिसके बदले में गैंग द्वारा उसको कुछ पैसे उपलब्ध कराए जाते हैं अभियुक्त इसके पूर्व भी डकैतों के सहयोग में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें - वो तो पांचवी बीवी की वजह से पकड़ा गया यह ढोंगी बाबा, नहीं कर लेता छठवीं शादी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1