जिले में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धर्मनगरी सहित शहर व जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। रात 12 बजते ही मंदिर व घर...

Aug 27, 2024 - 00:21
Aug 27, 2024 - 00:25
 0  7
जिले में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जन्मे कन्हाई, घर-घर बाजे बधाई

मठ-मंदिरो में देर रात तक हुए कार्यक्रम

चित्रकूट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धर्मनगरी सहित शहर व जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। रात 12 बजते ही मंदिर व घर घंटा घडियाल से गुजयामान हो गए। भक्तों ने नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की व भय प्रकट कृपाला दीनदयाल स्तुति गाकर भगवान कृष्ण की विधिविधान से आरती पूजा की। पटाखे दागकर खुशियां मनाई। महिलाओं ने घरों में भजन कीर्तन कर जन्मोत्सव मनाया।

धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकृष्ण बांकेबिहारी मंदिर, भागवत पीठ सहित कामगिरि प्रमुख द्वार, निर्मोही अखाड़ा, रामघाट स्थित भरत मंदिर, तुलसी पीठ, जानकी महल, पंजाबी आश्रम, संतोषी अखाड़ा सहित अन्य स्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। भए प्रकट कृपपाला दीनदयाला स्तुति गाकर जन्मोत्सव मनाया। इस बीच घंटे घडियाल गूंजते रहे। परिक्रमा मार्ग में बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संत भालेंदु दुबे मौजूद रहे। परिक्रमा मार्ग में भागवत पीठ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। भजन कीतर्न भी हुए।

इस मौके पर भागवताचार्य नवलेश दीक्षित भक्तों के साथ मौजूद रहे। बेड़ी पुलिया के पास स्थित कृष्ण कुंज बिहार में इस्कॉन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महापर्व मनाया। हरीनाम संकीर्तन भक्तों ने प्रस्तुत की। वही शहर के नई बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर, बल्दागंज स्थित बल्दाऊ मंदिर, शंकर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भक्त सराबोर रहे। मानिकपुर कस्बा स्थित इस्कॉन मंदिर में भी कार्यक्रम हुआ। राजापुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप, मानिकपुर क्षेत्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0