स्टेडियम में होगी 5 से 7 मार्च तक खेल स्पद्र्धाएं
क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय के क्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूट के तत्वावधान...
![स्टेडियम में होगी 5 से 7 मार्च तक खेल स्पद्र्धाएं](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2024/03/image_750x_65e2b2e923d0a.jpg)
चित्रकूट। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय के क्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूट के तत्वावधान में पांच से सात मार्च तक सीनियर पुरुष बालीबाल, कबड्डी, क्रिकेट, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता सोनेपुर स्थित स्पोर्ट्स् स्टेडियम में होंगी। एथलेटिक्स महिला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। विजेता व उप विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत किए जाएंगें। प्रवेश शुल्क निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच चार मार्च को सवेरे दस बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रशिक्षक अख्तर हुसैन से संपर्क कर सकते हैं। कबड्डी पुरुष वर्ग पांच मार्च को दस बजे से होगा। बालीबाल पुरुष मैच छह मार्च को होना है। एथलेटिक्स पुरुष व महिला वर्ग सात मार्च को तय हुआ है।
-
Rohit palCricket
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)