शिल्पा शेट्टी ने पहले जन्मदिन पर शेयर किया बेटी समीशा का बहुत ही क्यूट वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने पहले जन्मदिन पर शेयर किया बेटी समीशा का बहुत ही क्यूट वीडियो, जो जमकर वायरल हो रहा है।

Feb 15, 2021 - 10:34
Feb 15, 2021 - 11:39
 0  2
शिल्पा शेट्टी ने पहले जन्मदिन पर शेयर किया बेटी समीशा का बहुत ही क्यूट वीडियो
shilpa shetty's daughter

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी आज एक साल की हो गई हैं। समीशा के पहले जन्मदिन पर उनकी माँ शिल्पा शेट्टी ने उनका एक क्यूट वीडियो सोशल मेडी पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपने परिवार से लेकर शूट तक की हर जानकारी वह अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। आज शिल्पा शेट्टी  ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसपर उनके सभी फैंस काफी प्यार बरसा रहें हैं। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी नजर आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें - पूर्व डीएम ने फिल्म ‘मास्साब’ को टैक्स फ्री करने की मांग दोहराई

एक साल की हुईं बेटी समीशा
 
दरअसल, आज शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा एक साल की हो गई हैं। उनके पहले बर्थडे पर मां शिल्पा शेट्टी ने बेहद क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्यारी सी समीशा ने पिंक और वाइट ड्रेस पहनी हुई हैं।  समीशा वीडियो में बहुत ही क्यूट नजर आ रही हैं। ऐसे में लोग इसे बार-बार देखे जा रहे हैं।

देखिए ये वीडियो,,,

यह वीडियो इतना प्यारा लग रहा है कि, 3 घंटो में  वीडियो  7 लाख से ज्यादा व्यूज पार कर गया हैं। समीशा के इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो के बीच में शिल्पा, समीशा से पूछ रही हैं कि, समीशा किसका बेबी है? तो बेटी बोलती है 'मम्मा की'। यह बात सुनते ही शिल्पा शेट्टी को मुस्कुराने लगती है। 

यह भी पढ़ें - दिशा पटानी की फौजी बहन खुशबू पटानी के आगे फीकी पड़ी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस

 लोग कैप्शन में लुटा रहे है प्यार

इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए, शिल्पा शेट्टी ने एक इमोशनल कैप्शन भी पोस्ट किया है। शिल्पा ने लिखा कि, 'आपके मुंह से मम्मा सुनकर बहुत अच्छा लगता है, आप आज 1 साल की हो गईं हैं, और यह मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। आपके चेहरे पर इस प्यारी सी मुस्कान और आपके पहले दांत से लेकर पहले शब्द तक। आपकी पहली मुस्कान से लेकर आपके पहले क्रॉल तक' इस वीडियो के अंत में शिल्पा ने समीषा की कई तस्वीरें भी ऐड की हैं।

प्रोफ़ेशन की बात करें तो शिल्पा को जल्द ही दो फिल्मों में देखा जाएगा। वह इन दिनों फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' की शूट में नजर बिज़ी चल रही हैं।

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

एंटरटेनमेंट से जुड़ी और भी ख़बरों के रहें हमारे साथ bundelkhandnews.com पर ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0