भेड़ चराने गए चरवाहे की मौत

भेड़ चराते समय चरवाहे की गर्मी से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया...

Jun 20, 2024 - 00:21
Jun 20, 2024 - 00:25
 0  7
भेड़ चराने गए चरवाहे की मौत

परिजनों ने लू लगने से मृत्यु होने की जताई आशंका

राजापुर (चित्रकूट)। भेड़ चराते समय चरवाहे की गर्मी से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े : डिवाइडर की फेंसिंग एवं फुटपाथ भी बनाएं : डीएम

थाना क्षेत्र के गनीवा प्रसिद्धपुर के मजरा गंगापुरवा निवासी देवशरण पाल पुत्र भोंडा पाल सुबह करीब नौ बजे अपनी भेड़ो को लेकर गौहानी हार गया था। देर शाम भेड़े चर कर घर वापस आ गई, लेकिन देवशरण घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति खेत की मेड में पड़ा हुआ है। पता चला देवशरण मृत अवस्था में पड़ा है। ग्रामीणों ने मृतक के घर में सूचना दी। मृतक का पुत्र चंद्रेश पाल परिजन के साथ पहुंचे। शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे।

यह भी पढ़े : विज्ञान फाउंडेशन ने बच्चों को बांटी साइकिल, वॉटर कूलर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। एक पुत्र चंद्रेश व तीन पुत्रिया है। मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिजनों ने लू लगने से मृत्यु होने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़े : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो रेफर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0