शक्ति मिशन : एसडीएम व सीओ ने किया जागरुक
थाना परिसर में अभियान शक्ति मिशन फेज-5 के तहत एसडीएम प्रमोद कुमार झा व सीओ निष्ठा उपाध्याय...

राजापुर (चित्रकूट)। थाना परिसर में अभियान शक्ति मिशन फेज-5 के तहत एसडीएम प्रमोद कुमार झा व सीओ निष्ठा उपाध्याय की मौजूदगी में थाना क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक हुई। जिसमें महिला संबंधी अपराधों से सुरक्षा सहित कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान पम्पलेट बांटे गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी दीक्षा यादव, पूजा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री वर्षा देवी, नीतू सोनकर, ऊषा जायसवाल, स्नेहलता, राजरानी आदि मौजूद रही।
What's Your Reaction?






