जन कल्याण के लिए संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन को किया गया सम्मानित

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चौरिटेबल...

Sep 4, 2024 - 00:36
Sep 4, 2024 - 00:37
 0  3
जन कल्याण के लिए संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन को किया गया सम्मानित

चित्रकूट। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन को समाज कल्याणार्थ विवांता होटल, द्वारका दिल्ली में आयोजित सीएसआर शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यूबीएस फोरम द्वारा वर्ष के सबसे प्रभावशाली एनजीओ के रूप में सम्मानित किया गया। यह जानकारी कर्वी ब्रांच के मुखी शिवभवन ने दी है।

सम्मानित अर्वाड को प्राप्त करने के लिए संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन को प्राप्त हुए इस प्रकार के पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ प्रयासों में किए जा रहे उसके प्रभावशाली कार्यों को उजागर करते हैं, जो सतगुरु माता एवं निरंकारी राजपिता की अनमोल एवं प्रेरणादायक शिक्षाओं का ही सुंदर परिणाम है। निसंदेह यह क्षण हम सभी के लिए एक गौरवमयी पल है। संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र में अपनी कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण विशेष हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत एसएनसीएफ के स्वयंसेवकों द्वारा एक इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से मिशन द्वारा किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0